फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गेहूं और मटर की बिजाई में जुटे किसान

Fri, 03 Jan 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद जिले के किसानों ने किया खेतों का रुख
विज्ञापन

पावर टिलर से कुछ घंटों में पूरा हो रहा दिनभर का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब किसान अपने खेतों में बिजाई में जुट गए हैं। किसान खेतों में मटर और गेहूं की बिजाई करने में व्यस्त हैं। रबी फसल की बिजाई का काम इन दिनों व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।
कुल्लू जिले के निचले क्षेत्रों बजौरा, भुंतर, हुरला, थरास, गड़सा, मौहल, सेउबाग, रायसन, बबेली, सहित खराहल, पार्वती घाटी, लगघाटी, सैंज, मनाली, बंजार, जिभी और तीर्थन क्षेत्र में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग बिजाई में जुट गए हैं। अधिकतर किसान गेहूं की बिजाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

30 से 40 फीसदी किसान गेहूं की बिजाई सिर्फ मटर की बिजाई कर रहे हैं। मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में किसानों को इस साल अच्छी फसल होने की उम्मीद है। खेतों में बारिश के बाद पर्याप्त नमी है। ऐसे में किसान जनवरी के महीने में ही बिजाई का कार्य पूरा करने में जुटे हैं। बिजाई के लिए 80 फीसदी किसान अब पावर टिलर पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से खेती की जा रही है।
किसान नारायण सिंह चौहान, फतेह सिंह राणा और संजीव शर्मा का कहना है कि किसान इन दिनों अपने खेतों में व्यस्त हैं। बारिश के बाद किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बिजाई का कार्य दोपहर के समय ही किया जा रहा है। जिन किसानों ने पावर टिलर स्वयं खरीदे हैं, वे अपनी सुविधा के अनुसार बिजाई कर रहे हैं। जिन किसानों के पास पावर टिलर नहीं हैं, वे टिलर चलाने वालों के साथ संपर्क बनाकर बिजाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पावर टिलर से पूरे दिन का काम महज दो से तीन घंटे में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन



सिंचाई वाले क्षेत्रों में तो किसानों ने पहले बिजाई कर दी थी। अन्य क्षेत्रों में किसान समय पर बिजाई करें, इससे फसल के उत्पादन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। - सुशील शर्मा, कृषि उपनिदेशक, कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें