जल्लुग्रां स्कूल में विदाई समरोह में प्रसस्तुति देती छात्राएं।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूग्रां में शुक्रवार को विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई।
प्रधानाचार्य भावना सागर ने कहा कि समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तितिक्ष ठाकुर को मिस्टर, स्नेहा को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्तिक जोशी मिस्टर पर्सनेल्टी और ऐमली मिस ब्यूटीफुल चुनी गई। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद