कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में परिजनों ने रविवार को खूब हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसूता महिला की जान चली गई है। परिजनों के अनुसार 23 वर्षीय गर्भवती महिला का बीते शनिवार को सिजेरियन किया गया था। रविवार को महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाराज परिजनों ने रविवार दोपहर को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए और नियमानुसार उन पर कार्रवाई की मांग की। हालात बिगड़ने पर सदर थाना टीम मौके पर पहुंंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा। पूरे मामले को डाॅक्टर ने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि मामला सामने आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटना को लेकर केस दर्ज नहीं हुआ है।