फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गिरते तापमान ने बागवानों का बढ़ाया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पहाड़ी क्षेत्रों में बागवानी की रीढ़ मानी जाने वाली सेब की फसल इस वर्ष गंभीर संकट का सामना कर रही है। मनाली और आसपास के इलाकों में बेमौसम ठंड और लगातार गिरते तापमान ने सेब के बगीचों को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालात यह हैं कि पौधों पर आए फूल मुरझाकर गिर रहे हैं। इससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बागवानों के अनुसार, मार्च और अप्रैल में हल्की गर्मी और स्थिर मौसम की आवश्यकता होती है ताकि परागण प्रक्रिया सुचारु रूप से हो सके। इस बार लंबे समय तक बनी ठंड, बादल छाए रहने और बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी ने फूलों के विकास को प्रभावित किया। इससे फूल सूखकर गिर गए और फल बनने की प्रक्रिया बाधित हो गई।
बागवानों का कहना है कि अगर मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो इस साल सेब उत्पादन में 40 से 50 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। बागवानी विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में अचानक गिरावट और अनियमित मौसम परागण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। मधुमक्खियों की सक्रियता भी ठंडे मौसम में कम हो जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा, अधिक नमी और ठंड के कारण फंगल बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जो फसल को और नुकसान पहुंचा सकती हैं। बागवानी विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बागवानी उपनिदेशक राजकुमार का कहना है कि बागवान अपने बगीचों का नियमित निरीक्षण करें, आवश्यकतानुसार स्प्रे का उपयोग करें। पौधों की देखभाल में विशेष ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें