फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोठी मेले में कुल्लवी नाटी पर झूमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी के पीणी में माता भागासिद्ध के सम्मान में गोठी (जाच) मेले का आयोजन किया गया। दो दिवसीय मेले की तलपीणी और पीणी में धूम रही। मेले के अंतिम दिन रविवार को माता भागासिद्ध और देवता जौड़ा नारायण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कुल्लवी परिधानों में सजकर ग्रामीणों ने नाटी भी डाली। मेले में आए मेेहमान भी नाटी पर खूब झूमे।
विज्ञापन

गोठी मेले का शुभारंभ बीते शनिवार को हुआ था। माता भागासिद्ध देवालय से निकलने के बाद वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच कझियारी गांव में पहुंची थीं। यहां पर माता भागासिद्ध और देवता जौड़ा नारायण का भव्य देवमिलन हुआ और देव परंपरा को निभाया गया। इसके बाद माता भागासिद्ध और देवता जौड़ा नारायण तलपीणी पहुंचे। रविवार सुबह माता भागासिद्ध और देवता जौड़ा नारायण की विशेष पूजा-आराधना हुई। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। स्थानीय निवासी आलम चंद ने कहा कि मेले में मेहमानों की खूब खातिरदारी की गई। मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। संवाद
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें