फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आस्था.. देवी हिडिंबा ने दिए देव संसद बुलाने के आदेश

Wed, 08 Oct 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ के कारदार बोले- माता ने कही है है आने वाला समय अच्छा न होने की बात
विज्ञापन

नग्गर स्थित जगती पौठ में होगी देव संसद, बोले- देव आदेश के अनुसार करवाई जाएगी जगती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आराध्य देवी माता हिडिंबा ने देव संसद (जगती) बुलाने के आदेश दिए हैं। ऐसे में अब नग्गर स्थित जगती पौठ में देव संसद बुलाई जाएगी। इसके लिए माता त्रिपुरा सुंदरी और हिडिंबा माता से आयोजन की तिथि निकाली जाएगी।
भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान माता हिडिंबा ने जगती यानी देव संसद आयोजन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माता ने साफ तौर पर कहा है कि मनुष्य हठधर्मी छोड़ दे। आने वाला समय अच्छा नहीं दिख रहा है। इसके निवारण के लिए देव संसद बुलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अब त्रिपुरा सुंदर माता और हिडिंबा से देव संसद आयोजित करने की तिथि तय की जाएगी। देव आदेश के अनुसार जगती का आयोजन किया जाएगा। दानवेंद्र सिंह ने बताया कि देवता रुष्ट हो गए हैं। आगे का समय बहुत मुश्किल भरा बता रहे हैं। ऐसे में इसका निवारण करना और देवी-देवताओं काे मनाना जरूरी है। जगती के माध्यम से देवी-देवता आगे का निवारण करने के लिए रास्ता बताएंगे।
गौरतलब है कि जब जब भी संकट का समय आता है तो उस दौरान देव संसद बुलाई जाती है। जगती आमतौर पर तीन स्तर की होती है। इसमें एक सुल्तानपुर और उसके बाद दूसरी ढालपुर मैदान में और तीसरी सबसे बड़ी जगती नग्गर में होती है। लिहाजा इस बार भी सबसे बड़ी जगती आयोजित करने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन


नकारने पर रद्द करना पड़ा था स्की विलेज प्रोजेक्ट
इससे पहले जब स्की विलेज के मसले को लेकर जगती बुलाई गई थी और स्की विलेज को देव संसद ने नकार दिया था और उसके बाद स्की विलेज प्रोजेक्ट को रद्द करना पड़ा था। उसके बाद बलि प्रथा पर रोक लगने पर भी जगती का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें