फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आस्था... उन्नत होगी सेब की फसल, शुभ कार्यों से सराबोर रहेगी कुल्लू घाटी

Sun, 22 Feb 2026 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गौशाल में मनाया फागली उत्सव, 42 दिन से लगा देव प्रतिबंध भी हटा
विज्ञापन

अब टीवी रेडियो चल पड़े तो बजने लगी मोबाइल की घंटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ऊझी घाटी के गौशाल में फागली उत्सव के आयोजन के साथ ही 42 दिन से चला देव प्रतिबंध हट गया है। अब टीवी रेडियो चल पड़े हैं तो मोबाइल की घंटी भी बजने लगी है।
परंपरा के अनुसार फागली उत्सव पर देवता कंचन नाग, व्यास ऋषि और गौतम ऋषि ने भविष्यवाणी भी की। यह वर्ष घाटीवासियों के लिए मिला-जुला रहेगा। फसलें अच्छी होगी और शुभ कारज होंगे।
विज्ञापन

रविवार को गौशाल मंदिर में फागली उत्सव का आयोजन हुआ। स्वर्ग प्रवास से लौटे गौतम ऋषि, व्यास ऋषि और कंचन नाग की ओर से कुल्लू घाटी के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दुनिया भर में होने वाले घटनाक्रम से अवगत करवाया गया। सुबह ही ऐतिहासिक गांव देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठा। कारकूनों और पुजारियों की ओर से पूजा-अर्चना के बाद विधिपूर्वक 42 दिन पहले देवता की पिंडी में लगे मृदा लेप को हटाया गया। मृदा लेप से कुमकुम, फूल, अनाज के छिलके, सेब के पत्ते निकलने से ग्रामीण खुश हुए। काले बाल और कोयला भी हल्की मात्रा में निकला। देवता ने वर्ष 2026 दुनिया के लिए कुछ अच्छा तो कुछ बुरा बताया है। उन्होंने घाटी में सेब की फसल अच्छी होने से साथ-साथ शुभ कार्य अधिक रहने की बात कही।
विज्ञापन

देवता के कारदार हरि सिंह ने बताया कि कुल मिलाकर यह वर्ष सभी के लिए सुखद रहेगा। अब ग्रामीण देव प्रतिबंध से मुक्त हो गए हैं। गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण उत्सव मनाने में व्यस्त हो गए हैं। इस बार कोयला कम निकलने से लोग खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें