कुल्लू। लाहौल-स्पीति में लिंडूर गांव के व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन
गौर रहे कि मामला 28 जनवरी का है। जब आरोपी ने लिंडूर गांव के व्यक्ति को हमला कर घायल किया था। ग्रामीणों ने बर्फ के बीच चारपाई में उठाकर उसे पीएचसी फूड़ा पहुंचाया था। यहां से उसे उपचार के लिए जिला से बाहर रेफर किया था। उपचार के दौरान एम्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने सिर पर लगी चोट को गंभीर और जान के लिए खतरा पाया। इसके बाद पुलिस ने 20 फरवरी को आरोपी को हिरासत में लिया था। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मैहला ने कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है। संवाद