रेडक्रास मेले में होंगी स्पर्धाएं
- फोटो : demo pic
मनाली में 17 से 19 सितंबर तक मनाएं जाने वाले रेडक्रास मेले के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को एसडीएम मनाली ज्योति राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेले के दौरान होने गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि मेले में मुख्य आकर्षण मिसेज मनाली प्रतिस्पर्धा रहेगी। इसके साथ-साथ बेबी शो, मेहंदी, रंगोली तथा रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। मनुरंगशाला में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी और मनाली के मॉल पर तंबोला स्टॉल के साथ स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए परोसा जाएगा।
जो स्टॉल मनाली के माल रोड़ पर स्थानीय लोगों को आवंटित होंगे, उसका चार दिन का किराया चार हजार रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। जिसमें लोगों के शुगर, वीपी और खून की जांच की जाएगी। 17 सितंबर को मेहंदी प्रतियोगिता, 18 को रंगोली,19 को बेबी शो तथा रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी और तीनों दिन शाम के समय पर मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले में होने वाली प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम के साथ प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए जाएंगे। मेले में लोक कलाकार धीरज शर्मा 19 सितंबर को स्टार नाइट के रूप में अपनी प्रस्तुति देगें और 19 को ही मिसेज मनाली का मुकाबला होगा। इस अवसर पर चमन कपूर, मोहन सिंह वोकटापा, सतीश सूद, इंद्रा शर्मा, शमशेर सिहं, चंद्रआभा, सीमा भारद्वाज, गीता, प्रवीण, शालू और दिप्ती आदि उपस्थित थे।