फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 40 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, शुगर के दो मरीज किए रेफर

Mon, 02 Dec 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। विकास खंड कुल्लू के तहत हलैणी पंचायत में लगभग 40 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। इसमें विशेषकर 30 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं और बुजुर्गों में मधुमेह की जांच की गई।
विज्ञापन

देखने को मिल रहा है कि बुजुर्गों के साथ युवा भी तेजी से मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग तय शेड्यूल के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके अंतर्गत ही ग्राम पंचायत हलैणी में सोमवार को ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया। स्वास्थ्य खंड नग्गर के अधीन आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किंजा की टीम ने हलैणी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह जांच की। इस जांच में उच्च रक्तचाप के छह से सात और मधुमेह के दो मरीज मिले।
स्वास्थ्य जांच के बाद मधुमेह के दो मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किंजा में उपचार करवाने के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह से बचाव के लिए उचित खानपान और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किंजा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीता कुमारी ने कहा कि हलैणी पंचायत में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया। जांच में अधिकतर ग्रामीणों का स्वास्थ्य बेहतर पाया गया। पंचायत प्रधान गोपाल ठाकुर ने कहा कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हलैणी में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को जांचने के अलावा उन्हें स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में बदलाव की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें