फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अखाड़ा बाजार में मनाया फागू मेला, ध्रुव ऋषि ने की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अखाड़ा बाजार स्थित ट्रक यूनियन के पास दो दिवसीय फागू मेले का आयोजन किया गया। बुधवार से शुरू हुए इस मेले के पहले दिन देव ध्रुव ऋषि ने लाव लश्कर के साथ शिरकत की।
विज्ञापन

पहले दिन पूर्वाह्न 11 बजे देव खेल का आयोजन किया गया। दोपहर बाद दो बजे देव नृत्य और कुल्लवी नाटी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शाम 6 बजे भजन संध्या का आयोजन किया। मेले के दूसरे दिन वीरवार को मेला मैदान से रामशिला हनुमान मंदिर तक देव परिक्रमा का आयोजन किया गया। उसके बाद देवता को वापस मेला मैदान तक लाया गया।
दोपहर दो बजे से देवता मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मंडलों ने कुल्लवी नाटी डालकर ठेठ संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान देव परंपरा के साथ कुल्लवी संस्कृति की झलक देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें