फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उर्वरकों पर सब्सिडी के लिए जताया केंद्र का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्र सरकार की ओर से रबी सीजन के लिए फॉस्फेटिक एवं पोटाश उर्वरकों पर 62,370.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर करने का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। कपूर ने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के हजारों किसानों और बागवानों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले रबी सीजन में उर्वरक सब्सिडी के लिए 37,952.29 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जबकि इस बार यह राशि बढ़ाकर 62,370.02 करोड़ रुपये कर दी गई है। कपूर ने कहा कि हिमाचल के निचले और मध्य क्षेत्रों में गेहूं, आलू और सब्जियों की खेती, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सहित अन्य फलों के बगीचों के लिए डीएपी, एमओपी और एनपीकेएस उर्वरकों की अहम भूमिका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें