फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में बिरसा मुंडा को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कुल्लू में रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव धर, जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल बौद्ध और उपाध्यक्ष सतीश, जिला कुल्लू आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश शर्मा, लाहौल-स्पीति जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कॉप, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, सचिव सुखचंद, जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें