फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों और कैदियों को बताए योग के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार कॉलेज और जिला कारागार में योग पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय बंजार में ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और इग्नू के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
वहीं चच्योट गोहर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी ने योग सत्र का नेतृत्व किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को विभिन्न अभ्यास करवाए। प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय थाची के प्राचार्य दीप कुमार, डॉ. योग राज और टीकम राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ह्यूमन वेलफेयर सोयायटी ने जिला कारागार कुल्लू में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कैदियों को योग और तनाव मुक्त रहने की जानकारी दी। सोसायटी के निदेशक दीपक शर्मा ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें