फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में सुनील के चित्रों की लगी प्रदर्शनी

Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/नग्गर। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में सुंदरनगर के चित्रकार सुनील कुमार चौहान की चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना और भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा ने किया।
विज्ञापन

कलाकार ने अध्यात्म, नारी के व्यक्तित्व को विभिन्न प्रकार के चित्रों के माध्यम से दिखाया है। कलाकार सुनील कुमार पेशे से भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक हैं। उन्होंने कैनवास पर ऑयल और एकरलिक रंगों का प्रयोग किया है।
चित्रकार ने अधिकतर चित्र कल्पना के आधार पर बनाए हैं। रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना ने एक-एक चित्र को बड़ी बारीकी से देखा और भूरि-भूरि प्रशंसा की। चित्रकार सुनील कुमार चौहान ने रोरिक आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी लगाने के लिए स्थान देने के लिए उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग एवं ट्रस्ट प्रबंधन का धन्यवाद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें