कुल्लू जिला के रोरिख आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का दीप जलाकर शुभांरभ करते हुए।-संवाद
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमेारियल ट्रस्ट नग्गर में दिल्ली के कलाकारों की सोविनियर के रूप में 100 से अधिक छोटी-बड़ी कलाकृतियां प्रदर्शनी पर रहेंगी।
कलाकृतियों को देश-विदेश के पर्यटक नौ जून तक निहार सकेंगे। चित्रकला प्रदर्शनी को दिल्ली के स्टूडियो सेवन की ओर से आर्टिस्टिक विजन नाम दिया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला उप अटॉर्नी अनुज शर्मा और रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना ने किया।
चित्रकला प्रदर्शनी में एल्फी कुमार, बीनू गुप्ता, निलांगी प्रभु किर्लोस्कर, प्रसंत एवी, डॉ. रजनीश गौतम, रीना चौधरी, सुरेश कुमार, उर्वशी कंवर, इशिता जैन, प्रो. वंदना वर्मा और विवेक प्रभुकेलुस्कर के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। संवाद