फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में देशभर के 18 कलाकारों से सजाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में शनिवार को ‘मनाली एग्जीबिट’ नामक समूह कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन ट्रस्ट के रूसी क्यूरेटर सहायक दिमित्री सुर्गिन और भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन दिल्ली की क्यूरेटर रेवती मौर्य की क्यूरेटरशिप तथा सुचित्रा मौर्य के प्रबंधन में किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में देशभर के 18 ख्यातिप्राप्त कलाकारों की लगभग 70 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इनमें अभिषेक गोस्वामी, अलका शर्मा, आलोक तालुकदार, अतुल पंडिता (लाइफोग्राफर), बाबुल चंद्र नाथ, नयनतारा, पिया ठाकुर, प्रीति पटेल, वर्षा कौल, अंजली ठाकुर, क्षितिज कन्ना, निकिता शुक्ला, पूजा शर्मा, सबुमोन एमएस, मीना दुग्धोरिया, स्वाति साहू और नीतू सिंह सहित कई कलाकार शामिल हैं।
कलाकारों ने अपनी कृतियों के माध्यम से प्रकृति, वन्यजीव, पक्षियों, ऐतिहासिक इमारतों और विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को दर्शाया है। विशेष रूप से कुल्लू की पारंपरिक विरासत को प्रमुखता से उकेरा गया है। कुल्लू की कलाकार अंजली ठाकुर ने मंगला आर्ट शैली के जरिए स्थानीय संस्कृति और पुरातन परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों, संग्रहकर्ताओं, पर्यटकों और उभरते कलाकारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्रदर्शनी 31 मार्च 2026 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें