फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटियां शराब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य कर एवं आबकारी विभाग कुल्लू ने क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 पेटी शराब बरामद की है। विभागीय टीम ने तलोगी और रामशिला क्षेत्र में छापा मार कर सफलता हासिल की। तलोगी के समीप एक कार से 23 पेटी शराब बरामद की। रामशिला स्थित एक टिन शेड से 22 पेटी शराब बरामद हुई। शराब को जब्त कर दोनों मामलों में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा-39 के तहत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मनोज डोगरा ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग का अभियान जारी रहेगा। साथ ही लोगों से शराब तस्करी की सूचनाएं विभाग को देने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस कार्रवाई में विभाग की टीम के सदस्यों में सात कर्मचारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें