फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी कॉलेज बंद करने के फैसले का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के एकमात्र कुकुमसेरी महाविद्यालय को बंद करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का विरोध तेज होने लगा है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति विकास मंच के संयोजक एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की। चेताया कि यदि कॉलेज बंद करने संबंधी अधिसूचना वापस नहीं ली गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने भी सरकार के फैसले को विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला करार दिया है।
डॉ. मारकंडा ने कहा कि कुकुमसेरी कॉलेज जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे संस्थान को बंद करना क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर भी निशाना साधा। कहा कि विधायक ने सार्वजनिक मंचों से कुकुमसेरी कॉलेज को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देने का आश्वासन दिया था। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि छात्रों की कम संख्या का हवाला देकर महाविद्यालय को बंद करना सरकार की विफलताओं को छिपाने का प्रयास है। रवि ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कुकुमसेरी महाविद्यालय को बंद करने के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें