मशालों के साथ मनाया दियाली उत्सव।
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के छामणी गांव में वीरवार रात्रि पारंपरिक दियाली उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। देवता लोमश ऋषि पेखड़ी के सम्मान में मनाए गए दिवाली पर्व को हर साल मनाया जाता है।
इस दौरान आसपास के गांव के लोगों ने लंबी-लंबी मशालें जलाकर लाईं और अश्लील गलियों से बुरी आत्माओं को भगाया गया। सदियों से आ रही इस परंपरा को आज भी जिले के कई गांवों में निर्वहन किया जा रहा है। ग्रामीण लालचंद ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों को दियाली उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसे देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग भी आते हैं। उन्होंने कहा कि दियाली को लेकर आसपास के गांव के लोग अपने गांवों से मशालों के साथ आते है। संवाद