मनाली में पतीकूहल के समीप भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेल
समापन मौके पर लाहौल के सांस्कृतिक दल में दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल /कुल्लू। 14 मील में स्पेन रिजॉर्ट परिसर में लाहौल नृत्य की धूम रही। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्म्मेलन के समापन पर लाहौल के सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति दी।
इस दौरान 24 राज्यों से आए राजस्व विभाग के अधिकारी मंत्रमुग्ध हो गए और थिकरने पर मजबूर हो गए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर युवतियों ने लाहौल वेशभूषा में कई तरह के नृत्यों की प्रस्तुति दी। लाहौल सुर संगम के कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों, सुरीली बांसुरी और लाहौली लोकगीतों की गूंज से पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंगों में रंग दिया। मेहमान कलाकार रोजी शर्मा के लोकगीतों पर कई अधिकारी खुद को रोक न सके और मंच के सामने थिरकते नजर आए। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को तालियों से खूब सराहा। संवाद