फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण में हर नागरिक की भूमिका निर्णायक : सुनील

Wed, 03 Dec 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। प्रदूषण की रोकथाम में हर एक नागरिक का सक्रिय सहयोग और जागरूकता निर्णायक भूमिका निभा सकती है। यह बात राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू के क्षेत्रीय अधिकारी सनील शर्मा ने कही। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में पर्यावरण जागरूकता को समर्पित कार्यक्रम करवाया गया।
इसमें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू के अधिकारी और वैज्ञानिक उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम में बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वायु और जल प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानूनों और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक सोनिया ने विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह त्यागने, कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें