फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार से घियागी के लिए शाम की बस सेवा शुरू

Tue, 24 Mar 2026 08:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
​घियागीे से आगे सोझा के लिए जाती निगम की बस । संवाद
विज्ञापन
-आज सोझा तक भेजी जाएगी कुल्लू से आनी-बागासराहन बस
विज्ञापन

-बाह्य सराज के लोगों को पांच किलोमीटर पैदल चलने से मिलेगी राहत
-
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाली एचआरटीसी की बसों की आवाजाही बर्फबारी के कारण पांच दिनों से बंद है। मंगलवार को बंजार से घियागी के लिए शाम की बस सेवा शुरू की गई। बुधवार को कुल्लू से आनी-बागासराहन बस सेवा को सोझा तक भेजा जाएगा।
इससे बाह्य सराज के लोगों को पांच किलोमीटर पैदल चलने से राहत मिलेगी। सोझा से आगे एनएच-305 को बसों के लिए बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
एनएच पर फोर बाई फोर वाहनों के साथ छोटे वाहनाें की आवाजाही सामान्य है। लेकिन बसें न चलने से लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी करीब 15 से 20 लोगों ने दर्रे को पैदल आर-पार किया। निगम की बस सोझा तक जाने से कुल्लू से आनी-निरमंड व अन्य इलाकों की तरफ जाने वाले लोगों को अब 10 किमी के बजाय पांच किमी पैदल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

चमन कटोच, भाग सिंह, सनी कुमार, ओम प्रकाश व सपना ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बसों के लिए पांच दिन बाद भी नहीं खुल पाया है। रघुपुर घाटी के लोग वाया गाड़ागुशैणी कुल्लू आने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उधर, एसआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी दीप चंद ने कहा कि एनएच की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार शाम को बंजार से सोझा रूट की बस को भेजा है। सोझा कैंची के आसपास एक ट्रक के खराब होने से बस को जगह नहीं मिल पाई है। 25 मार्च को कुल्लू-आनी-बागासराहन बस को सुबह सोझा तक चलाया जाएगा। वहीं, एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि छोटे वाहनों के लिए सड़क दुरुस्त है। बसों के लिए सड़क से बर्फ को हटाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें