फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल बनने के बाद भी बेहतर इलाज को तरसे लाहौली

Mon, 31 Mar 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से लगानी पड़ रही कुल्लू की दौड़
विज्ञापन

मेडिसन, गायनी और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद भी जनजातीय आबादी बेहतर इलाज के लिए तरस गई है। जनता को उम्मीद थी कि 3200 करोड़ से अटल टनल के बनने के बाद घाटी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे, लेकिन हालात आज भी जस के तस हैं।
जिला मुख्यालय केलांग स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में सर्जन और एनेस्थीसिया के अलावा कोई विशेषज्ञ डाक्टर नहीं है। हालांकि, सर्जन और एनेस्थीसिया के बजाय लोगों को मेडिसिन, गायनी, रेडियोलॉजिस्ट और शिशु रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को कुल्लू की दौड़ लगानी पड़ रही है। सरकार ने केलांग अस्पताल में विशेषज्ञ की बजाय एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती कर रखी है। इलाज के लिए कुल्लू का एक चक्कर लगाने पर मरीज को हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



हर महीने रिक्त पदों की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाती है। मेडिसिन, गायनी और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का सरकार से आग्रह किया गया है। - डॉक्टर रोशन, सीएमओ, लाहौल-स्पीति


घाटी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूर्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। सरकार मेडिसिन, गायनी और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करे, जिससे मरीजों को लाहौल में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। - कुंगा बौद्ध, जिप सदस्य
विज्ञापन


लोगों को अटल टनल बनने के बाद घाटी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी। आज भी हालात जस के तस हैं। विशेषज्ञ के बिना मरीजों को परेशानी हो रही है। सरकार प्राथमिकता पर केलांग अस्पताल में विशेषज्ञ तैनात करे। - सोनम जांगपो, प्रधान ग्राम पंचायत केलांग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें