कुल्लू। एलएसी पर भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के देशभर में लोगों का चीन के प्रति गुस्सा सातवें आसमान पर है। वीरवार को जिला भाजपा ने ढालपुर में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूूंका। चीन सरकार मुर्दाबाद, शी जिनपिंग मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की भी अपील की गई।
एलएसी पर झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन भी रखा गया। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि चीन एक धोखेबाज देश है। भारत में अपना सामान बेचने के साथ ही भारत की भूमि पर भी कब्जा करना चाहता है। चीन के मंसूबे नरेंद्र मोदी शासनकाल में कभी पूरे नहीं होंगे। देश के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चीनी सैनिकों को भी करारा जवाब दिया है। भारत से कहीं अधिक नुकसान चीन को उठाना पड़ा है। इस मौके पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि इससे पहले भी चीन ऐसी हरकतें कर चुका है। इस दौरान अखिलेश कपूर, अमर ठाकुर, कुल्लू मंडल महामंत्री ठाकुर चंद, दिग्विजय आनंद, रुचिन चौहान, जगदीश शर्मा, सुुुुनील राणा, खीमी राम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।