फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा दो की परीक्षा में सरकारी स्कूलों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जमा दो की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें टॉप टेन में कुल्लू जिला के चार मेधावी बच्चों ने जगह पाई है। इसमें साइंस सकांय में टॉपर रहे प्रकाश कुमार के अलावा सरकारी स्कूल भुंतर के छात्र परीक्षित गौतम ने नौंवा तथा भारत भारती स्कूल ढालपुर की छात्रा गौरी पट्टी ने आठवां स्थान हासिल किया है। वहीं कला संकाय में बंजार की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाटीबीड़ की छात्रा मीना ठाकुर ने दसवां स्थान पाया है। ऐसे में इस साल जिला कुल्लू में दो निजी स्कूलों के साथ दो सरकारी के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में दबदबा रहा है। एक ओर जहां ढालपुर की सड़कों में ऑटो चलाने वाले राकेश कुमार का बेटा साइंस संकाय में टॉपर रहा तो वहीं अखाड़ा बाजार में दुकान करने वाले संजय कुमार पट्टी की बेटी गौरी पट्टी तथा सरकारी स्कूल बजौरा के छात्र परीक्षित गौतम ने अपनी मां की कड़ी मेहनत के बाद मुकाम हासिल किया है। बंजार के थाटीबीड़ की छात्रा मीना ठाकुर ने अपने किसान माता-पिता का नाम रोशन किया है। वहीं पिछले साल भी साइंस संकाय में कुल्लू का ही छात्र टॉपर रहा था। इस बार भी जमा दो के परीक्षा परिणाम में कुल्लू जिला का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत-भारती स्कूल ढालपुर के प्रिंसिपल निरंजन देव शर्मा ने कहा कि उनके स्कूल की टॉपर रही छात्रा के परिजन दुकान चलाते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाटीबीड़ के प्रधानाचार्य डीजे नेगी ने कहा कि कला संकाय में दसवें रैंक में रही छात्रा मीना ठाकुर के माता-पिता किसान हैं। छात्रा की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल उपस्थिति के साथ खेलों के प्रति अच्छी रुचि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें