फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया वेतनमान मिलने पर कर्मचारी गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में हुई घोषणाओं को लेकर कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताई है। हालांकि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल न करने पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

जेसीसी में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अनुबंध की सीमा को तीन साल से घटाकर दो साल करने पर खुशी जताई है। 2016 से नया वेतनमान देने तथा सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशन भोगियों को भी जनवरी 2016 से देने सहित कर्मचारियों के लिए गए अन्य फैसलों का स्वागत कर खुशी जताई है।
करोड़ों रुपये के वित्तीय लाभ देने से गदगद
जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आशु गोयल ने कहा कि शिमला के पीटरहाफ में हुई जेसीसी बैठक अभी तक की ऐतिहासिक रही है। कर्मचारियों को साढ़े सात हजार करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए। अनुबंध की सीमा को कम कर लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों के लिए खोला पिटारा
पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने कहा कि जेसीसी की बैठक में कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिटारा खोल दिया है। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशन भोगियों को जनवरी 2016 से लाभ मिलेगा, जिससे सूबे के हजारों पेंशनर लाभान्वित होंगे।
पुरानी पेंशन स्कीम बहाल न होने से निराशा
प्रवक्ता संघ कुल्लू जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने अनुबंध की समय सीमा को तीन से दो साल करने पर सरकार का आभार जताया है। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं करने से हजारों कर्मियों में निराशा है।
प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को किया खुश
कृषि विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिले राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेसीसी की बैठक में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को खुश कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुले मन से कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की अपनी मंशा को प्रमाणित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें