फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौसम खुलते ही सड़क-बिजली बहाल करने में जुटे कर्मचारी

Sat, 01 Mar 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के गदौरी मार्ग भारी बरसात के चलते उखड़ गई सड़क।-स्ंवाद
विज्ञापन
भारी बर्फबारी के बाद लाहौल घाटी में बंद हैं 165 संपर्क सड़कें और 341 बिजली ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शनिवार को मौसम साफ रहा। मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लोक निर्माण विभाग ने सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारी क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से 165 संपर्क सड़कें और 341 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। अटल टनल से केलांग-मनाली के बीच छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही शनिवार को बंद रही। घाटी में अभी भी सभी संपर्क सड़कें बंद हैं। बर्फबारी से दूरसंचार नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया है। टेलीफोन और इंटरनेट सेवा बंद होने से दुर्गम क्षेत्रों में संपर्क नहीं हो पा रहा है। लाहौल-स्पीति पुलिस सिस्सू, जिस्पा समेत कई क्षेत्रों में गश्त कर रही है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि घाटी में बिजली और सड़कों की बहाली के लिए बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सीमा सड़क संगठन ने स्टिंगरी, उदयपुर और सिस्सू से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें