फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण न होने पर कर्मचारी खफा

Tue, 29 Nov 2016 09:59 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मचारी दस साल से नियमितीकरण  का इंतजार कर रहे हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ शहरी इकाई के अध्यक्ष ठाकुर दास, तुले राम, नरोत्तम, अमर सिंह, तेज सिंह, तारा देवी, कर्मचंद और श्याम दास आदि ने कहा कि सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में कार्य रहे दैनिक वेतन भोगी सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार सात साल बाद नियमित होने थे।
विज्ञापन


पिछले माह कुल्लू दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष कर्मचारियों ने इस मुद्दे को भी रखा था। कर्मचारियों ने बताया कि 10-20 साल कर्मचारियों को सेवाएं देते हुए हो चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। वहीं विभाग का कहना है कि खाली पद सेवादार के नहीं हैं। इसलिए दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा। यह दैनिक भोगी कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। अगर उन्हें जल्द नियमित नहीं किया गया तो समस्त दैनिक भोगी कर्मचारी सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें