फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ापारली पंचायत के दुर्गम गांवों में जल्द पहुंचेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के दुर्गम गांवों को जल्द बिजली सुविधा मिल पाएगी। बीते बुधवार को बिजली बोर्ड और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की संयुक्त टीम ने इसको लेकर सर्वे किया।
विज्ञापन

सर्वे से पंचायत के शाक्टी, मरोड़, शुगाड़ और कुटला के ग्रामीणों में बिजली आने की आस जग गई है। टीम ने निहारणी से शाक्टी तक करीब तीस किलोमीटर क्षेत्र का सर्वे किया। निहारणी से दुर्गम गांवों तक बिजली लाइन में कितने खंभे लगेंगे, नेशनल पार्क के कितने पेड़ लाइन की जद में आएंगे, इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
गौरतलब है कि बिजली बोर्ड की पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दुर्गम गांवों में बिजली पहुंचने से अब सैकड़ों ग्रामीणों को अंधेरे की कैद से मुक्ति मिल पाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण चंदे राम, मोहन लाल, निमत राम, मोती राम, नरेश कुमार, सुभाष कुमार, मोहन लाल, हीरा ठाकुर, गोपी ठाकुर, लग्न चंद, प्रकाश, रामचंद ने कहा कि दुर्गम गांवों में बिजली की सुविधा मिलने से लोगों को अंधेरे में गुजर बसर नहीं करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि निहारणी से शाक्टी, मरोड़, शुगाड़ और कुटला के लिए बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए बिजली बोर्ड और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की संयुक्त टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें