कुल्लू। पतलीकूहल के नशाला गांव के पास बड़ामोड़ पर पुलिस ने युवक को एक किलो चरस सहित गिरफ्तार किया। बुधवार रात करीब दो पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से नशे की खेप पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है।
पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम कुल्लू-मनाली वामतट पर आने वाले नशाला गांव के समीप बड़ामोड़ पर नाका लगाकर बैठी थी। बुधवार रात करीब दो बजे पुलिस ने एक युवक को आते हुए देखा। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया। इससे पहले कि युवक रात के अंधेरे में भाग पाता पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान फतेह चंद (35) पुत्र तुलसी राम, गांव तलाशनी, डाकघर लरांकेलो, तहसील और जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। उससे पूछा जा रहा है कि वे चरस की खेप कहां से लाया और कहां पर बेचने वाला था। स्थानीय युवक की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।