फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-भुंतर-बंजार में दो दिन बाधित रहेगी बिजली

Sun, 26 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी-बजौरा का एक टावर हुआ है क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात में प्राकृतिक आपदा के दौरान 132 केवी लाइन कांगू-लारजी-बजौरा का एक टावर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके क्षतिग्रस्त होने से जिला मुख्यालय के अलावा भुंतर, बंजार की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
उपभोक्ताओं को लाइन टावर ढहने से बिजली आपूर्ति संबंधी परेशानी से न जूझना पड़े, इसके लिए बोर्ड लाइन की मरम्मत करेगा। साथ ही बोर्ड ने इस टावर के स्थान पर छह खंभों को स्थापित करने की व्यवस्था की है। इसके लिए 27 और 28 अक्तूबर को बिजली की आपूर्ति दो दिन कुल्लू, भुंतर और बंजार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अक्तूबर सुबह 10:00 से 28 अक्तूबर शाम 05:00 बजे तक कुल्लू, भुंतर, शाढ़ाबाई, लगवैली, नगबाई, लारजी, बालीचौकी व बंजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हालांकि, बोर्ड कुल्लू, भुंतर, शाढ़ाबाई, लगवैली, नगवाई, लारजी, बालीचौकी व बंजार को वैकल्पिक स्रोतों एमपीसीएल जरी-बजौरा लाइन एवं फोजल-नगर-बजौरा लाइन के माध्यम से पुनः संचालित करने की व्यवस्था करेगा ताकि न्यूनतम क्षेत्र प्रभावित हों और जनता को राहत मिल सकें। अधीक्षण अभियंता (परिचालन वृत) कुल्लू ई. रोहित ठाकुर ने कहा कि 132 केवी लाइन कांगू-लारजी-बजौरा की दो दिन मरम्मत की जाएगी। ऐसे में इस लाइन से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बोर्ड वैकल्पिक तौर पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें