फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: योचे गांव में 16 दिन से बहाल नहीं हुई बिजली

Sun, 17 Mar 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण परेशान, सड़क में गिरे हिमखंड से बहाली कार्य में लग रहा समय
विज्ञापन

12 किलोमीटर पैदल सफर कर पंचायत दारचा तक पहुंच रहे हैं ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के अति दुर्गम गांव योचे में 16 दिन से बिजली नहीं है। गांव तक सड़क बहाली का कार्य चल रहा है, लेकिन हिमखंड गिरने से समय लग रहा है। एक से तीन मार्च के बीच घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद से योचे गांव के लोगों को अपनी पंचायत दारचा तक पहुंचने में 12 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। बर्फबारी से गांव की विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंची है।
बिजली के तीन खंभे भी हिमखंड गिरने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी योचे के लिए बिजली बहाल नहीं हुई है। योचे गांव के ग्रामीण चाहे सर्दी हो या गर्मी, हमेशा समस्याओं से जूझते हैं। गांव में स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। बर्फबारी के दिनों में गांव अपनी ही पंचायत से कट जाता है। घर में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं रहता। संपर्क साधने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के चलते एक मार्च से अब तक योचे गांव के ग्रामीण अपनी पंचायत के अन्य गांवों से कटे हुए हैं। ग्रामीण कलजंग, तंजिन, टशी और युरज्ञाल ने बताया कि योचे गांव में दो मार्च से बत्ती गुल है। सड़क बहाली का कार्य चल रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से आग्रह किया है कि बिजली और सड़क बहाली का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि योचे संपर्क सड़क से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह गिरे हिमखंडों को हटाने में समय लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें