फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विधेयक का किया जोरदार विरोध

विज्ञापन
कुल्लू में बिजली विधेयक के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए विद्युत बोर्ड के कर्मचारी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन कुल्लू ने बुधवार को बिजली विधेयक 2020-21 के विरोध में प्रदर्शन किया। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर के अंदर ही कर्मचारियों ने इस विधेयक के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष भागमल राणा ने कहा कि लोकसभा में पेश होने वाले बिजली बिल का यूनियन विरोध करती है। इस बिजली के पारित होने से जहां कर्मचारी प्रभावित होंगे, वहीं उपभोक्ताओं पर भी इसका असर पड़ेगा। बेरोजगारों को भी विधेयक के चलते रोजगार से वंचित होना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को पहले कई गुना अधिक बिजली बिल अदा करना पड़ेगा। कुल्लू इकाई के अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि विधेयक को मंजूर नहीं किया जाएगा। इस दौरान उप प्रधान जीवन लाल, रमेश चंद, ओम प्रकाश, रूप सिंह, खूब राम, मीना देवी, बीना देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें