फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार आनी कारदार संघ के प्रधान बने भागे राम

विज्ञापन
आनी खंड की चुनी गई देवी-देवता कारदार संघ की नई कार्यकारिणी। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। देवी-देवता कादार संघ जिला कुल्लू के 13 खंड इकाइयों के चुनाव के चलते बुधवार को आनी में कारदार संघ खंड के चुनाव जनरल हाउस में हुए। यह चुनाव कारदार संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक दोत राम ठाकुर और जिला महासचिव टीसी महंत की देखरेख में हुए। टीसी महंत ने बताया कि आनी खंड के उपस्थित कारदारों ने सर्वसम्मति से देवता कोट भझारी के कारदार भागे राम राणा को तीसरी बार खंड प्रधान, जबकि उपप्रधान सौकी राम कारदार देवता जगेश्वर महादेव दलाश को चुना। सचिव के पद पर चमन लाल कटोच कारदार देवता चोतरू नाग शोधा, सह सचिव खूब राम ठाकुर कारदार वीनणी महादेव विनण और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा कारदार देवता कुल क्षेत्र महादेव ओलवा को चुना गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आनी खंड से जिला प्रतिनिधि के रूप में व्यास ऋषि झरौनु के कारदार मंगत राम ठाकुर और किशन ठाकुर कारदार देवी वाडी दुर्गा निगान को बतौर जिला प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुना। सभी कारदारों ने नवनिर्वाचित खंड कार्यकारिणी आनी के पदाधिकारियों को बधाई दी। उधर, निरमंड खंड के कारदारों का जनरल हाउस चंडी मंदिर निरमंड में जिला पर्यवेक्षक शेर सिंह ठाकुर व पुष्पेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें निरमंड खंड की कार्यकारिणी को भी निर्विरोध रूप से चुनते हुए प्रधान पद के लिए रामदास, उपप्रधान रणवीर सिंह, सचिव नाथूराम, कोषाध्यक्ष कुलदीप काईथ, सह सचिव सोहन लाल को बनाया गया। निरमंड खंड से जिला प्रतिनिधि के रूप में मोहर सिंह विष्ट व देवी सरन को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें