फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 81 पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
कुल्लू में पंचायत चुनाव के पहले चरण मतदान के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्ल। जिला कुल्लू में पहले चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए जिले की 81 पंचायतों में चुनावी प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया है। 17 जनवरी को पहले चरण में विकास खंड कुल्लू की 26, बंजार की 13, नग्गर की 18, आनी की 13 और निरमंड की 11 पंचायतों में मतदान होगा। चुनावी रिर्हसल करने के बाद शुक्रवार को सभी 81 पंचायतों के पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी की बसों में सभी पार्टियां पूरी चुनाव सामग्री के साथ रवाना हुए। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अमित गुलेरिया ने शुक्रवार को कुल्लू से प्रथम चरण में उपमंडल की विभिन्न 26 पंचायतों के चुनाव के लिए 162 पार्टियों को रवाना किया। एसडीएम अमित गुलेरिया तथा निर्वाचन अधिकारी जयवंती ठाकुर ने चुनाव पार्टियों को आवश्यक सामग्री प्रदान कर चुनाव की प्रक्रिया पर आवश्यक टिप्स देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव के लिए आशाओं वर्करों की भी तैनाती की जाएगी, जो बूथों पर नजर रखेंगी। किसी व्यक्ति को लक्षण होने पर तुरंत उसे चिकित्सीय सलाह के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल व उप पुलिस अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने चुनावी पार्टियों के साथ तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले की ऊझी घाटी मनाली, बंजार तथा बाह्य सराज आनी में भी पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान की तमाम सामग्री के साथ भेजा गया है। जिले में शुक्रवार को पहले चरण में जिला की 81 पंचायतों में होने वाली मतदान को देखते हुए वार्ड सदस्य से लेकर प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी तथ जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार कर अपने पक्ष के लिए लोगों का समर्थन मांगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा किया है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों भी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें