कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत बंजार के नगर निकाय चुनावों में परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। कहीं जीत के दौरान वोटों का अंतर काफी अधिक रहा तो कहीं यह अंतर बेहद कम नजर आया।
नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में भी आजाद प्रत्याशी के हाथ जीत लगी है। आजाद प्रत्याशी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को दो वोटों हराया। वार्ड नंबर पांच के आजाद प्रत्याशी अनुज कुमार ने कुल 228 मत हासिल किए, जबकि कांग्रेस समर्थित विनित पराशर 226 वोट लेने में सफल रहे। लेकिन वह जीत नहीं सके। इसके साथ अनुज कुमार ने 166 मत प्राप्त किए। छह मतदाता ऐसे भी थे, जिन्हें ये तीनों उम्मीदवार पसंद नहीं आए। छह मतदाताओं ने नोटा का बटन भी दबाया। महज दो वोटों से हुई हार के बाद शहर में चर्चाओं का दौर है। नगर परिषद के अन्य वार्डों में हार व जीत का इतना अंतर नहीं रहा। हालांकि नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में एक प्रत्याशी को महज 31 ही मत पड़े, जबकि यहां से विजयी हुई कुब्जा ठाकुर 338 मत लेने में कामयाब हुई। नगर परिषद मनाली में भी कई पार्षद कुल मत हासिल करने के मामले में सौ के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। नगर पंचायत बंजार में कम मतदाता होने के चलते यहां पर भी प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही।