कुल्लू में कालेज रोड पर लगा जाम।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की भीड़ से जाम लग रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू में भी सड़क के किनारे बेतरतीब वाहनों को पार्क करने से जाम लगने लगा है।
हालांकि इसके लिए जिला पुलिस चालान कर रही है। इसके बावजूद गाड़ियों को सड़क के दोनों किनारों में खड़ा करने का सिलसिला जारी है। ढालपुर-कॉलेज गेट वाया उपायुक्त व जिला अस्पताल होकर गुजरने वाली सड़क पर सोमवार को एकाएक जाम लग गया। जाम में उपायुक्त कुल्लू की गाड़ी की फंस गई। हालांकि दोनों तरफ से लगे जाम को देखते हुए चालक को गाड़ी निकालने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जाम से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासी प्रेम चंद, राजू, शेर सिंह तथा भाग चंद ने कहा कि जिला मुख्यालय में गाड़ियों की संख्या बढ़ने से पार्क की पार्क की उचित सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग अपने वाहनों को तंग सड़कों के दोनों तरफ खड़ा कर देते हैं। ऐसे में आम लोगों को परेशान होना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे वाहनों को पार्क करने वालों के नियमों के तहत चालान किए जाते हैं। उन्होंने जिलावासियों से सड़क के किनारे वाहनों को पार्क नहीं करने की अपील की है।