फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशिला, गांधीनगर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। 230 नई पंचायतों के गठन को हरी झंडी दे दी है। इनमें जिला कुल्लू की 28 नई पंचायतें भी शामिल हैं। एडीएम कुल्लू एसके पराशर की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर परिषद के नगर निकाय चुनावों को लेकर रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

रोस्टर में नगर परिषद का वार्ड नंबर दो अखाड़ा बाजार, चार सुल्तानपुर, पांच सरवरी, छह खोरीरोपा और सात शीशामाटी को पुरुषों के लिए ओपन किया गया है। नप कुल्लू के वार्ड नंबर एक रामशिला, दस कहूधार और 11 गांधीनगर महिला ओपन के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड नंबर तीन व्यासा मोड़ एससी महिला, वार्ड नंबर आठ ढालपुर ट्रायबल महिला और वार्ड नंबर नौ लोअर ढालपुर एससी पुरुष के लिए आरक्षित हुआ है। हालांकि पहले यह प्रक्रिया चार बार स्थगित की गई थी। बताया जा रहा है कि नगर परिषद कुल्लू को लेकर मंडलायुक्त के पास आपत्ति दर्ज की गई थी। रोस्टर जारी होने से नगर निकाय के इस रोस्टर से वर्तमान में कई पार्षदों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उनको झटका लगा है, जो नगर परिषद चुनाव को लड़ने की तैयारी में थे। उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को ड्रॉ से नगर परिषद कुल्लू के नगर निकाय का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जिसके अध्यक्ष एडीएम कुल्लू बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर व बंजार के रोस्टर को पहले ही जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें