फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा 21 सूत्रीय मांग पत्र

Tue, 10 May 2016 06:11 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
ऑल इंडिया पीडब्लयूडी-आईपीएच एंड कांट्रेच्युल वर्कर्स यूनियन ने दोनों विभागों के कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होने पर रोष जताया है। इसी संदर्भ में यूनियन ने 15 मई को धर्मशाला सचिवालय के प्रांगण में भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को यूनियन तथा कर्मचारियों ने ढालपुर में रोष रैली निकालने के बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगभग एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके बाद उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। आईपीएच और लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने पिछले तीन वर्षों से एक बार भी बैठक के लिए नहीं बुलाया गया है। जिससे यूनियन में खासा रोष पनपा हुआ है।
विज्ञापन


उपायुक्त के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में यूनियन ने वाटर गार्डों को दैनिक भोगी बनाने, मई 2003 से पहले नियमित हुए कर्मचारियों का जीपीएफ और 1972 सीसीएस नियमों के तहत पेंशन सुविधा प्रदान करने, आईपीएच विभाग के प्रत्येक अनुभाग में फोरमैन के पद सृजित करने, आठ वर्ष पूरे कर चुके क्लास-3 श्रेणी के कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग की गई है। इस दौरान इंटक के प्रदेश महामंत्री उमेश शर्मा, सेवादल इंटक के प्रदेश अध्यक्ष डीआर जोशी, इंटक के प्रदेश सचिव खीमी राम चौहान, युवा इंटक अध्यक्ष जिला कुल्लू दोत राम राणा, महिला इंटक अध्यक्ष चुनी देवी, अध्यक्ष हेम लता, एचआरटीसी इंटक यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता गौरी लाल भारती, बिमला शर्मा, लाल चंद, कालटू राम, वेद राम, रीता शर्मा, किशन चंद, वाटर गार्ड यूनियन अध्यक्ष ओम प्रकाश सहित काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें