बंजार में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्यचारों के विरोध में धरना देते हुए। संवाद
बांग्लादेश की घटनाओं पर विहिप ने कुल्लू में निकाली रैली, नारेबाजी भी की
दीपू चंद्र दास की हत्या से मानवता शर्मसार, नहीं थम रहीं घटनाएं : राजेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पुतला फूंका। इससे पहले बंजार बाजार में विरोध रैली निकाली और नारेबाजी की।
कुल्लू के विभाग मंत्री राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि 18 दिसंबर को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई है। उसके दो मुस्लिम मित्रों ने षड्यंत्र कर उसकी निर्मम हत्या की। इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है।
किसी भी तथाकथित सेकुलर ने इसकी निंदा तक नहीं की। ऐसे दोगले चेहरों को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ लगातार अत्याचार और हत्याएं हो रही हैं। हिंदुओं के साथ मारपीट हो रही है। हिंदुओं के मंदिरों और अन्य संस्थानों को जलाया जा रहा है। वहां की सरकार कट्टरपंथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सेवा टोली प्रमुख वीरेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष खूब राम, परिषद के जिला महामंत्री डोला राम, बजरंग दल के जिला संयोजक टीटू राज, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका खुशबू और हेत राम ने भी भाग लिया।