फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल की कविता का भोटी भाषा में किया पाठ

Thu, 25 Dec 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
केलांग में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर पुष्प अर्पित करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
केलांग में जयंती पर मनाया सुशासन दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अटल स्मृति वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। नवांग उपासक ने अटल की प्रसिद्ध कविता का भोटी भाषा में अनुवाद कर भावपूर्ण पाठ किया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं लाहौल-स्पीति प्रभारी अखिलेश कपूर मुख्य वक्ता थे। पूर्व विधायक रवि ठाकुर मुख्यातिथि रहे। वक्ताओं ने कहा कि अटल का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू भाजपा के कोषाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध, मनाली मंडल के महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, लाहौल-स्पीति के जिलाध्यक्ष रिगजिन हायरापा, उपाध्यक्ष बलदेव शर्मा और ओम प्रकाश, महामंत्री संजय कटोच, उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत, मंडल महामंत्री देवन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम लाल, महामंत्री रमेश सोलमी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल मनेपा और महामंत्री राजेश, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर, महामंत्री आरती ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमीर ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा केलांग मंडल के अध्यक्ष उमेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें