फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में शिक्षा विभाग ने तैयार किया माइक्रो प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग ने माइक्रो प्लान बनाया है। विभाग इसके लिए तैयार है। बच्चे कोरोना की चपेट में न आएं, इसके प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश मंत्रिमंडल ने नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया है। बच्चों की स्कूलों में कक्षाएं लगाने के लिए विभाग ने प्लान तैयार किया है। प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल खोलने के आदेश जारी होते ही नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इससे पूर्व स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए भी वहीं शिक्षक स्कूलों में आएंगे, जिन्होंने वैक्सीन लगा रखी है। किसी अध्यापक ने यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है। वह स्कूल नहीं आएगा और वैक्सीन न लगवाने का कारण लिखित में शिक्षा उपनिदेशक को बताना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू में 96 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 56 उच्च विद्यालय हैं। जिनमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक 22456 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने 152 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को कोरोना के प्रति सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को सरकार द्वारा जारी एसओपी के तहत उचित दूरी में बिठाया जाएगा। स्कूल में प्रवेश से पूर्व गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा कक्षाएं लगने से पूर्व और बाद में कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल ने कहा कि शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने का माइक्रो प्लान तैयार किया है। आदेश मिलते ही नौवीं से 12वीं तक के 152 स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें