कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में सोमवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों को टीके के महत्व, सुरक्षा और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि एचपीवी टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम करना है। यह पहल विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए है और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व विद्यालयों के माध्यम से निशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। यह अभियान स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। संवाद