फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज हित के लिए आर्थिक गतिशीलता जरूरी : दीपानंद

Fri, 09 Feb 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। शाढ़ाबाई में आनंद मार्ग का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार को आर्थिक गतिशीलता विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसमें मुख्य वक्ता आनंद मार्ग प्रचारक संघ दिल्ली सेक्टर के आचार्य मेघ दीपानंद अवधूत रहे।
विज्ञापन

आचार्य मेघ दीपानंद अवधूत ने कहा कि समाज में आर्थिक गतिशीलता का होना आवश्यक है। इसके न होने से समाज पूंजीवाद का गुलाम बन जाता है। आर्थिक गतिशीलता बनाए रखने के लिए नीतियों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इन नीतियों का आधार यदि नैतिकता रहेगा, तभी ये समाज के हित में होंगी। इसके लिए सभी नैतिकवान लोगों को एकजुट होकर विचार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें