कुल्लू। विद्युत बोर्ड के कुल्लू-दो उपमंडल के तहत खराहल घाटी की नौ पंचायतों में तीन से आठ दिसंबर तक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होगी। बोर्ड के कर्मचारी मोबाइल एप के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करेंगे।
इसके लिए बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। चंसारी के उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पंचायत घर चंसारी, बंदल के उपभोक्ताओं की बंंदल गांव और चताणी के उपभोक्ताओं की रोगी मोड़ में तीन और चार दिसंबर को ई-केवाईसी होगी। न्योली के उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पंचायत घर न्योली, चौकी डोभी के उपभोक्ताओं की पंचायत घर चौकी डोभी और सेऊगी के उपभोक्ताओं की पंचायत घर सेऊगी (बारीपधर) में पांच और छह दिसंबर को ई-केवाईसी होगी। पुईद के उपभोक्ताओं की पुईद और तलोगी के उपभोक्ताओं की पंचायत घर तलोगी में सात और आठ दिसंबर को ई-केवाईसी की जाएगी। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आरएस नेगी ने कहा कि ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता विद्युत बिल के साथ आधार या राशन कार्ड लेकर आएं।