कुल्लू। प्रदेश बिजली बोर्ड घरेलू उपभोक्त्ताओं की ई-केवाईसी कर रहा है। इसमें विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 24314 है। इनमें 11753 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है।
यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक तक जारी रहेगी। बिजली बोर्ड से अधिशासी अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि भुंतर उपमंडल के उपभोक्ताओं से मांग की है कि वे अपने बिजली के सभी घरेलू कनेक्शनों की जल्द ई-केवाईसी करवा लें। भुंतर कार्यालय में अपने बिजली बिल की कॉपी और आधार कार्ड साथ लाकर इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। संवाद