फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंची डुघीलग

Thu, 14 Sep 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरिपुर में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को दूसरे दौर के मुकाबले हुए। स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने कहा कि कटराईं, पनगां, रायसन, फोजल, जाणा, नग्गर और नथाण स्कूल की टीमों ने कबड्डी के मुकाबले जीते।
विज्ञापन

ये टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। डुघीलग की टीम बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कटराईं और बाशिंग के बीच क्वार्टर फाइनल होगा। वॉलीबाल में नग्गर, रायसन, मनाली, ब्राण और कटराईं की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। खो-खो में खराहल स्कूल का मुकाबला जाणा और एवरग्रीन स्कूल के बीच जीतने वाली टीम से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें