फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रोजेक्ट की लापरवाही से दरकने लगा दोघरी गांव, लोग घर छोड़ने को मजबूर

Sat, 06 Sep 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार में बिजली विभाग के कर्मी लाइनों को ठीक करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
माशना पंचायत के ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

आरोप- प्रोजेक्ट की पाइपलाइन और शाफ्ट फटने से जमीन में पड़ीं दरारें, बगीचे व पेड़ बहे

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी में बने डीएसएल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की एक चूक ने पंचायत माशना के गांव दोघरी-2 को संकट में डाल दिया है। प्रोजेक्ट की पाइपलाइन और शाफ्ट फटने से गांव की जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं।
बगीचे, फसलें और सैकड़ों पेड़ बह गए हैं। पानी की टंकी भी बहाव में बह गई। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव के लोग घर छोड़कर पलायन को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से प्रोजेक्ट प्रबंधन को चेताया था लेकिन उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया गया। अब लोग जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ माशना पंचायत के लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि यहां अब स्थिति इतनी भयानक बन गई है कि गांव पूरी तरह खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत माशना के प्रधान बलदेव और गांव वासियों ने बताया कि यह स्थान कई साल पहले से क्षतिग्रस्त है और कई वर्षों से प्रोजेक्ट प्रबंधन को सुधार कार्य करने के लिए कहा जाता रहा है लेकिन उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया। लापरवाही के कारण गांव खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें