फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डोहलूनाला में टोल प्लाजा शुरू करने की सुगबुगाहट से जनता में आक्रोश

Sun, 11 May 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई पर्यटन सीजन के बीच कर रही टोल प्लाजा खोलने की तैयारी
विज्ञापन

पहले भी विरोध जता चुके हैं लोग, बोले- 60 किमी दूरी के मानक को नहीं करता है पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर डोहलूनाला में स्थापित टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। समर सीजन के चलते पर्यटन नगरी मनाली की ओर उमड़ते सैलानियों के सैलाब को देखते हुए टोल प्लाजा को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जनता ने भी रोष जताना शुरू कर दिया है।
बता दें कि डोहलूनाला टोल प्लाजा पहले से ही विवादों में रहा है। स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों के बावजूद इस टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की सुगबुगाहट से लोगों में आक्रोश है। नियमों के अनुसार किसी टोल प्लाजा की स्थापना दो टोल बूथों के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी पर ही की जा सकती है, जबकि डोहलूनाला प्लाजा इस मानक को पूरा नहीं करता है।
विज्ञापन

एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) का कहना है कि उन्हें इसके लिए विशेष अनुमति प्राप्त है। टोल प्लाजा संघर्ष समिति के संयोजक राजगीर महंत ने कहा कि अगर नियमों की शर्तें पूरी नहीं हुई हैं, फिर भी इसे विशेष अनुमति के तहत कैसे चालू किया जा रहा है। कहा कि यह स्थानीय जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सांसद कंगना रणौत को इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर स्थानीय लोगों को राहत दिलानी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी इस टोल प्लाजा का विरोध करते रहे हैं। विंटर कार्निवल मनाली के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कुल्लू-मनाली सड़क की हालत सुधरने तक टोल वसूली न करने का आग्रह किया था। एनएचएआई के अधिकारी वरुण चारी ने संकेत दिया कि आने वाले समय में टोल प्लाजा को फिर से चालू कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों में रोष बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें